फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पिटाई से जख्मी वृद्ध की मौत, शव दफनाने को लेकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के धारूपुर गांव में जमीन के विवाद हुई मारपीट में जख्मी वृद्ध की प्रयागराज में इलाज के दौरान मौत हो गई। वृद्ध का शव विवादित जमीन पर दफनाने को लेकर दो पक्षों में जमकर हंगामा हो हुआ। दोपहर करीब तीन बजे मृतक के परिजनों द्वारा हंगामे की सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के समझाने के बाद भी परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार नहीं किया। घटना को लेकर गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
विज्ञापन

धारूपुर निवासी 60 वर्षीय राजेंद्र की पड़ोसी श्रीनाथ से एक भूमि को लेकर रंजिश चल रही थी। आरोप है कि इसे लेकर एक अक्तूबर को दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। इस दौरान हुई मारपीट में जख्मी राजेंद्र को गंभीर हालत में इलाज के लिए प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां बृहस्पतिवार शाम उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार दोपहर शव घर पहुंचा तो परिजन मकान के समीप की विवादित भूमि पर ही शव दफनाने की तैयारी करने लगे। इसकी जानकारी होने पर दूसरे पक्ष की दर्जनों महिलाएं आ गईं। दोनों पक्षों के बीच वाद-विवाद के साथ हाथापाई होने लगी।
सूचना के बाद नायब तहसीलदार सिराथू अतुल कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बन सकी। मृतक पक्ष उसी भूमि पर शव दफनाने की जिद पर अड़ा रहा। जबकि, दूसरा पक्ष इसका विरोध करता रहा। इस बीच पुलिस ने पिटाई के आरोपी श्री नाथ को हिरासत में ले लिया। सैनी इंस्पेक्टर जयचंद्र शर्मा ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। भूमि विवाद का निपटारा राजस्व विभाग ही कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें