फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवीगंज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ

विज्ञापन
Officials of Deviganj trade board took oath - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
देवीगंज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ
विज्ञापन

कड़ा। विकास खंड की देवीगंज बाजार में बुधवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विधायक ने नई कमेटी को शुभकामना दी। कहा कि व्यापारियों को किसी तरह की समस्या नहीं होने पाएगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद प्रांतीय महामंत्री उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल रमेश अग्रहरि ने कहा कि नई कमेटी व्यापारियों के हितों को लेकर कभी कोई कमी नहीं होने देगी। जरूरत पड़ी तो जिला और प्रदेश संगठन भी उनके साथ खड़ा होगा। बाजार के लोगों ने नव निर्वाचित सदस्यों का माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। अध्यक्ष पद के लिए प्रमोद साहू, महामंत्री मोमनीन अंसारी, कोषाध्यक्ष मोनू मोदनवाल, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र बघेल, नजमी, तूफान सोनकर, सुरेंद्र कुशवाहा, खुर्शीद अहमद सहित संगठन मंत्री, मंत्री व कार्यकारी सदस्यों ने शपथ ली। इस मौके पर व्यापार मंडल के जिला महामंत्री प्रवेश केसरवानी, जिला उपाध्यक्ष अरविंद केसरवानी, कोषाध्यक्ष मंजर अब्बास, उप जिलाधिकारी सिराथू राजेश श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अश्वनी सिंह, सीएचसी प्रभारी डॉ. नीरज सिंह, विक्की साहू, संजय मिश्रा, डॉ. पीके सिंह,अशोक साहू, मों शरीफ, नियाज अहमद,जियाउल्ला, रमेश साहू, रेनू सेठी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें