फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दलेलागंज बालू घाट पर अफसरों ने पकड़ा अवैध खनन

Sun, 08 Jun 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
महेवाघाट। इलाके के दलेलागंज बालू घाट पर शनिवार दोपहर एसडीएम एसपी वर्मा, सीओ कौशाम्बी अभिषेक सिंह व खान अधिकारी चंद्रप्रकाश जासवाल ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। इस दौरान घाट पर बालू का अवैध खनन मिला। मौके पर सात पोकलैंड मशीन व छह डंपर भी मिले। खान अधिकारी ने बताया कि दलेलागंज यमुना घाट से प्रशासन ने उन्नाव की फर्म अदीजा माइंस को बालू खनन के लिए पट्टा स्वीकृत किया है। जांच के दौरान मौके पर अवैध खनन के निशान मिले हैं। पट्टाधारक के खिलाफ जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें