फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अफसरों, जनप्रतिनिधियों ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

Mon, 02 Oct 2023 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। जिले में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा उत्साह के साथ मनाया गया। नगर से लेकर ग्रामीण अंचल तक स्वच्छता पर जोर दिया गया। अफसर और जनप्रतिनिधि जब झाड़ू लेकर निकले तो उनके पीछे आमजन भी चल पड़े। स्कूलों के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। कहीं जागरूकता रैली निकाली गई तो कहीं पर साफ-सफाई कर स्वच्छता के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद मंझनपुर की ओर से नगर क्षेत्र के हर वार्ड में सफाई अभियान चलाया गया। पालिकाध्यक्ष वीरेंद्र फौजी ने ईओ अनूप राय, जेई ओंकार पटेल व अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर मुख्य चौराहे से लेकर तहसील तक सफाई की। महामाया राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार की देखरेख में स्वच्छता के लिए श्रमदान किया गया। कड़ा ब्लॉक के धर्मा देवी इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य डॉ. रामकिरण त्रिपाठी की अगुवाई में प्रभात फेरी निकाली गई।

हिनौता के कृषक इंटर कॉलेज में स्वच्छदूत भइयालाल को सम्मानित किया गया। चरवा में अध्यक्ष जगनारायण और ईओ सुभाष चंद्र सिंह के नेतृत्व में सदस्यों ने स्वच्छता के लिए एक घंटे श्रमदान किया। मंझनपुर ब्लॉक के असाढ़ा के प्राथमिक विद्यालय फताहीपुर में ग्रामप्रधान बच्चा सिंह, जजौली में समाजसेवी कृपाशंकर व पंचायत सचिव दिनेश कुमार के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चला।
विज्ञापन




कौशाम्बी में दिखा स्वच्छता को लेकर उत्साह
बारा। स्वच्छता पखवाड़ा अभियान को लेकर कौशाम्बी ब्लॉक क्षेत्र में भी उत्साह दिखा। अशोक स्तंभ, सेठ घोषिता राम विहार में समेत अन्य पर्यटन स्थल में सफाई की गई। म्योहर में समाज सेवी बलराम सिंह सिंगरौर, सचिव संदीप सिंह, अर्का फतेपुर में प्रधान अभिमन्यु विश्वकर्मा, सचवारा में पूर्व विधायक शीतला प्रसाद पटेल की अगुवाई में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया गया। संवाद

-
नेवादा में भी स्वच्छता पर दिया जोर

नेवादा। ब्लाॅक क्षेत्र की रामपुर में प्रधान विजय कुमार, पंचायत सचिव अखिलेश सिंह ने ग्रामीणों के साथ मिलकर सफाई की और स्वच्छता पर जोर दिया। राजेंद्र नगर में समाजसेवी धारा पाल की अगुवाई में स्वच्छता अभियान चलाया गया। संवाद

नगर से लेकर ग्रामीण अंचल तक चला अभियान
सिराथू। नगर पंचायत के चेयरमैन राजेंद्र कुमार ने भाजपाइयों के साथ अंत्येष्टि स्थल, रेलवे स्टेशन में साफ सफाई कर अभियान की शुरुआत की। वार्डों में सभासदों ने अभियान चलाया। 50 शैय्या एकीकृत चिकित्सालय में चिकित्सा अधिकारी डाॅ. गंगन सिंह व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने स्वच्छता की शपथ ली। ग्राम पंचायत सैनी में ग्राम प्रधान कमला देवी, भड़ेहरी में अनिल चौरसिया, शहजादपुर में साधन सहकारी समिति अध्यक्ष दिलीप तिवारी ने ग्रामीणों के साथ सफाई की। संवाद

शिक्षकों संग बच्चों ने ली स्वच्छता की शपथ
करारी। डॉ. एएच रिजवी पीजी कॉलेज में शिक्षक, कर्मचारियों एवं छात्रों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। डॉ. कैप्टन अबूतलहा अंसारी ने कहा कि स्वच्छता को अपने जीवन में आदत की तरह अपना कर स्वस्थ जीवन हासिल किया जा सकता है। संवाद

समर्थकों संग सफाई को निकलीं अध्यक्ष
कड़ा। नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम में अध्यक्ष रागिनी देवी ने देवीगंज बाजार, नगर पंचायत कार्यालय, दारानगर बाजार सहित कई स्थानों पर झाड़ू लगाई। उनके साथ पति अरुण केसरवानी और नगर पंचायत के कर्मचारी व उनके समर्थक भी इसमें शामिल हुए। ख्वाजकी मई गांव में बीडीओ विजय शंकर त्रिपाठी अपने कर्मचारियों के साथ साफ-सफाई की।

पल्हाना गोशाला में की गई सफाई
भरवारी। नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी ने ईओ सुनील कुमार मिश्रा के साथ पल्हाना गोशाला पहुंच कर साफ-सफाई की। नेशनल इंटरमीडिएट काॅलेज के एनसीसी कैडेट्स ने जागरूकता रैली निकालकर कर लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया।भवंस मेहता कालेज में एक घंटे के श्रमदान कार्यक्रम हुआ आयोजन हुआ। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार अग्रहरि ने स्वच्छता का महत्व बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें