घना का पुरवा निवासी अनिल मकान बनवा रहे हैं। उनके घर के ऊपर से विद्युत उपकेंद्र मंझनपुर की एक बिजली की लाइन गुजरी हुई है। उपकेंद्र के अवर अभियंता चंद्रिका मौर्य का कहना है कि बिजली की किसी भी लाइन के नीचे निर्माण नहीं हो सकता।
अनिल ने न केवल लाइन के नीचे निर्माण कराया, बल्कि उपकेंद्र से शटडाउन लेकर उसमें प्लास्टिक की पाइप डाल दी। इसकी कोई जानकारी न तो उपभोक्ता ने दी और न ही एसएसओ ने। बाद में उपकेंद्र के कर्मचारी से सूचना मिली।
जेई ने बताया कि शटडाउन केवल जेई या लाइनमैन को ही मिलता है। एसएसओ द्वारा उपभोक्ता को सीधे शटडाउन देना भी नियमों के विपरीत है। इस मामले में संबंधित उपभोक्ता को नोटिस जारी की गई है। इसी के साथ मनमाने तरीके से शटडाउन देने वाले एसएसओ पर भी कार्रवाई की जाएगी। संवाद