फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बिजली के तारों में पाइप डालने पर उपभोक्ता को नोटिस

Tue, 08 Aug 2023 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। नगर के घना का पुरवा में तीन दिन पहले एक व्यक्ति ने उपकेंद्र से शटडाउन लेकर घर के ऊपर से गुजरी बिजली की लाइन में प्लास्टिक का पाइप डलवा दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद उसे नोटिस दिया गया है। शटडाउन देने वाले एसएसओ पर भी कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन


घना का पुरवा निवासी अनिल मकान बनवा रहे हैं। उनके घर के ऊपर से विद्युत उपकेंद्र मंझनपुर की एक बिजली की लाइन गुजरी हुई है। उपकेंद्र के अवर अभियंता चंद्रिका मौर्य का कहना है कि बिजली की किसी भी लाइन के नीचे निर्माण नहीं हो सकता।

अनिल ने न केवल लाइन के नीचे निर्माण कराया, बल्कि उपकेंद्र से शटडाउन लेकर उसमें प्लास्टिक की पाइप डाल दी। इसकी कोई जानकारी न तो उपभोक्ता ने दी और न ही एसएसओ ने। बाद में उपकेंद्र के कर्मचारी से सूचना मिली।
विज्ञापन


जेई ने बताया कि शटडाउन केवल जेई या लाइनमैन को ही मिलता है। एसएसओ द्वारा उपभोक्ता को सीधे शटडाउन देना भी नियमों के विपरीत है। इस मामले में संबंधित उपभोक्ता को नोटिस जारी की गई है। इसी के साथ मनमाने तरीके से शटडाउन देने वाले एसएसओ पर भी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें