फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: क्राइम ब्रांच कर्मी बन ठगी करने वाले का नहीं लगा सुराग

Thu, 21 Dec 2023 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम ब्रांचकर्मी बन ठगी करने वाले का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन

- सदर कोतवाली पुलिस कर रही मामले की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। जिलाधिकारी आवास के पास शेल्टर होम के प्रबंधक नरेंद्र सहित छह लोगों से 60 हजार की ठगी करने वाले कथित क्राइम ब्रांच के कर्मचारी का पुलिस पता नहीं लगा सकी। शिकायत के 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग सका। नरेंद्र सहित छह लोगों ने मंगलवार को पुलिस से शिकायत की थी कि पिछले दिनों उनकी मुलाकात एक अजनबी से हुई। अजनबी ने अपना परिचय क्राइम ब्रांच के कर्मचारी के रूप में दिया। झांसे में लेकर उसने 10-10 रुपये सभी से ले लिया। सरसों का तेल भी खरीदवाया। इसके बाद कथितकर्मी गायब हो गया। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा का कहना है कि मामला संज्ञान में है। प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें