मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के टेवां चौकी के भदुरपुर के मजरा टेनशाह आलमाबाद निवासी गायत्री देवी को 10 दिन पहले पड़ोसियों ने पीटा था। मामले को लेकर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता का आरोप है कि खड़ंजे में पानी बहाने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया था। पड़ोसियों ने गालीगलौज करते हुए उसे पीट दिया था। आरोप है कि तहीरर के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।