फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ड्यूटी से गैरहाजिर मिले नौ शिक्षक, रोका वेतन

Thu, 10 Aug 2023 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सौरंई गांव ​स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करते बीएसए
विज्ञापन
ड्यूटी से गैरहाजिर मिले नौ शिक्षक, रोका वेतन
विज्ञापन

-सिराथू क्षेत्र के 50 परिषदीय स्कूलों का अफसरों ने किया औचक निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी

मंझनपुर। बीएसए की सख्ती के बावजूद परिषदीय स्कूल के शिक्षकों की आदत में सुधार नहीं हो रहा है। बुधवार को भी अफसरों के औचक निरीक्षण में नौ शिक्षक अनुपस्थित मिले। बीएसए ने इनका एक दिन का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेंद्र कुमार कुशवाहा परिषदीय स्कूलों का पठन-पाठन दुरुस्त करने के लिए लगातार परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण करा रहे हैं। बुधवार को भी खंड शिक्षा अधिकारियों एवं जिला समन्वयकों की टीम बनाकर सिराथू क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण कराया। टीमों ने दिनभर में 50 विद्यालयों का निरीक्षण किया। शाम को बीएसए कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक निरीक्षण के दौरान अलग-अलग विद्यालयों के नौ शिक्षक बगैर किसी सूचना के ड्यूटी से गैर हाजिर मिले। इन शिक्षकों का बीएसए ने एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें