फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए नौ चयनित

Thu, 26 Sep 2024 04:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कौशाम्बी के खिलाड़ियों के दल ने कुश्ती में कमाल कर दिया। जिले के नौ खिलाड़ियों का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कुश्ती में प्रतिभाग के लिए जिले के 25 बालक व सात बालिका खिलाड़ी बुधवार की सुबह डायट मैदान से प्रयागराज के लिए रवाना हुए। प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में मंडलीय प्रतियोगिता हुई। जिसमें सात बालक और दो बालिका खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ है। खेल सचिव श्यामलाल ने बताया कि अंडर- 14 प्रतियोगिता में धर्मा देवी के नकुल तिवारी व मनीष, राम सिंह इंटर कॉलेज कौशाम्बी के पुष्पेंद्र सिंह, दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा के मेराज का चयन हुआ है। अंडर-17 में धर्मा देवी इंटर कॉलेज के नीरज पाल और अंडर- 19 में धर्मा देवी इंटर कॉलेज के दो खिलाड़ी शुभम यादव व अनमोल सिंह का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इसके अलावा दो बालिका खिलाड़ी मोनी देवी व कोमल सिंह को भी चुना गया है। दोनों कमला देवी इंटर कॉलेज भौतर की छात्राएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें