सदर कोतवाली इलाके की एक किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी को गर्भ ठहरने पर उसके घरवालों को जानकारी हुई। आरोपी के घर उलाहना देने पर उसने अपनी मां के साथ मिलकर पीड़ित परिवार को धमकी दी। पुलिस ने आरोपी मां-बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने बताया कि छह महीने पहले पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी को कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के शरीर में परिवर्तन आया तो घरवालों ने पूछताछ की। इस पर उसने घटना के बारे में बताया। आरोप है कि घटना का उलाहना देने पर आरोपी व उसकी मां ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा का कहना है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म का मुकदमा
पश्चिमशरीरा। पश्चिमशरीरा कोतवाली इलाके की एक विवाहिता ने बताया दो मई की शाम वह घर में अकेली थी। इस दौरान पड़ोस के युवक ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर पीड़िता ने कोर्ट का सहारा लिया। अदालत के आदेश पर बुधवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।