संदीपनघाट कोतवाली इलाके के एक गांव का युवक मजदूरी कर गुजारा करता है। उसकी पत्नी के मुताबिक बुधवार रात वह एक कमरे में सो रही थी, जबकि उसका छोटा बेटा घर के बाहर बरामदे में सो रहा था। इसी दौरान पड़ोस का एक युवक वहां पहुंचा और उसको बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। आरोप है कि वहां वह किशोर के दोनों हाथ बांधकर उसके साथ कुकर्म करने लगा। किशोर के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि युवक किशोर के साथ कुकर्म कर रहा है। परिजनों के शोर मचाने पर आरोपी कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़ित किशोर की मां ने बृहस्पतिवार को थाने में घटना की तहरीर दी। सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि अभी मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। तहरीर मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।