एसडीएम सदर आकाश सिंह ने बुधवार को तहसील के विभिन्न पटलों का औचक निरीक्षण किया। संग्रह, भूलेख, अभिलेखागार, आईजीआरएस, संपूर्ण समाधान दिवस, तहसीलदार व नायब तहसीलदार के न्यायालयों में पहुंचे। वहां के कामकाज की प्रगति के बारे में जानकारी ली। मातहतों से कहा कि सभी कार्य समय से निस्तारित कराए जाएं। अभिलेखों के रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसमें कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।