राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत के बाद उसे तिरंगा में लपेटते वन विभाग के कर्मचारी। संवाद
मोअज्जमपुर गांव के गेट के पास सोमवार की भोर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे वन दरोगा सुलवंत मिश्र ने लिखापढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम वन कर्मियों ने राजकीय सम्मान के साथ शव का अंतिम संस्कार कर दिया।