फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मंझनपुर की टीम ने बड़ेगांव को चार विकेट से हराया

Mon, 23 Jan 2023 05:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर की टीम ने बड़ेगांव को चार विकेट से हराया
विज्ञापन



कोसम इनाम क्रिकेट कप-2023 के सेमी फाइनल का पहला मुकाबला

संवाद न्यूज एजेंसी

बारा। कोसम इनाम में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच रविवार को खेला गया। इसमें जेबा स्पोर्टिंग क्लब मंझनपुर व क्रिकेट क्लब बड़ेगांव के बीच मैच हुआ। जिसमें मंझनपुर की टीम ने बड़ेगांव की टीम को चार विकेट से पराजित किया।



बड़ेगांव की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टीम ने निर्धारित 16 ओवर के खेल में 13.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 100 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाबी पारी खेलने उतरी मंझनपुर की टीम ने 13.1 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस तरह मंझनपुर की टीम ने 4 विकेट से मैच जीत लिया। विजेता टीम के बल्लेबाज सोनू ने 44 रन बनाए और 1 विकेट भी लिया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए कमेटी की ओर से उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मैच में अंपायर की भूमिका में मासूम अब्बास व योगेश रहे। जबकि, कमेंट्री प्रीतम और फिरोज ने की। स्कोरर अजीज अहमद रहे। इस मौके पर आयोजक राजेश कुमार, सक्षम युवा फाउंडेशन के मंत्री कलीम हसन, कोषाध्यक्ष कौशिक अग्रहरि, हसन अली, बृजेश कुमार, मो. रजा, अतीक अहमद, चुन्ने, सरताज हुसैन, अब्दुल रहमान, समीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें