फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 1192 को मिला उपचार

Mon, 06 Feb 2023 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों काे सुविधाएं और सलाह दें : सीएमओ
विज्ञापन

आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 1192 मरीजों का किया गया उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। जिले में रविवार को 29 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगा। इसमें 1192 मरीजों का उपचार किया गया। 23 मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
सीएमओ डॉ सुष्पेंद्र सिंह ने पीएचसी मंझनपुर, पीएचसी सेलरहा पश्चिम, शाखा और उदिहिन खुर्द में आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से कहा कि मरीजों का बेहतर ढंग से उपचार करते हुए उन्हें जरूरी सुविधाएं और सलाह दें। मरीजों का स्वस्थ होना ही, मेले के आयोजन का उद्देश्य है। मरीजों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ हिंद प्रकाश मणि और डॉ केडी सिंह ने भी कई पीएचसी में मेले का निरीक्षण किया। सीएमओ ने बताया कि मेले के सफल आयोजन में 49 चिकित्साधिकारी और 114 पैरामेडिकल कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। मेले में कैंप लगाकर 75 लोगों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें