फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाया धमाल

Mon, 06 Feb 2023 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाया धमाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरवारी। कस्बे के एनडी कॉन्वेंट स्कूल एंड कॉलेज में शनिवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। संस्थान के चेयरमैन और पूर्व विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान बच्चों ने अभिभावकों के सम्मान में स्वागत समेत तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं।
जूनियर केजी के बच्चों ने वार्षिकोत्सव में अतिथियों का कार्यक्रम प्रस्तुत कर स्वागत किया। कक्षा चार और पांच के बच्चों ने दादा जी की छड़ी गाने पर प्रस्तुति देकर तालियां बटोरी। सात और आठ के बच्चों ने शिक्षा पद्घति की समस्याओं के समाधान पर मंचन किया। नर्सरी के बच्चों ने चंदा ने पूरा तारों से कार्यक्रम प्रस्तुत कर अभिभावकों की आंखें नम कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सीनियर केजी के बच्चों ने लिखे जो खत तुझे पर फनी डांस प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया। कक्षा एक के बच्चों ने मदर थीम पर प्रस्तुति देकर महिलाओं की आंखें खुशी से नम कर दी। पूर्व विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि यह कार्यक्रम संस्थान के पढ़ने वाले सभी बच्चों के ग्रैंड पेरेंट्स को समर्पित रहा। उन्होंने कहा हर व्यक्ति को शिक्षा का अधिकार है। कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न हो, इसके लिए सभी को सार्थक पहल करनी चाहिए। इस दौरान वाइस चेयरपर्सन सपना गुप्ता, केपीएस किड्जी फाउंडर देव बाबू गुप्ता, डायरेक्टर सीमा पवार, डिप्टी डायरेक्टर डॉ मयंक मिश्रा, केपीएस प्रिंसिपल रत्नाकर शर्मा, किडजी प्रिंसिपल शिवांगी केसरवानी, कोऑर्डिनेटर दीपक मिश्रा, उप प्रधानाचार्य आरपी चतुर्वेदी, सुशील त्रिपाठी , गायत्री चावला, प्रेमचंद गुप्ता, पूर्व चेयरमैन गंगा प्रसाद, रमेश अग्रहरि, अशोक केसरवानी, करुणेश त्रिपाठी, सूरज यादव, पिंटू कुशवाहा, कादिर अली, साहेब जादे, सोनिया राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें