फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अवैध कब्जा, राशन और सम्मान निधि के उठे मुद्दे, मिला सिर्फ आश्वासन

Sat, 21 Jan 2023 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध कब्जा, राशन और सम्मान निधि के उठे मुद्दे, मिला सिर्फ आश्वासन
विज्ञापन

-कनवार में 25 लोगों ने की राशन दिलाने की मांग, चित्तापुर में सरकारी भूमि पर कब्जे का मुद्दा गरमाया
हर ब्लॉक की तीन-तीन ग्राम पंचायतों में लगाई गई चौपाल
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर/कड़ा/नेवादा। जनपद के हर ब्लॉक की तीन-तीन ग्राम पंचायतों में चौपालों का आयोजन हुआ। इसमें ग्रामीणों ने अवैध कब्जों, राशन और सम्मान निधि न मिलने समेत कई अन्य मुद्दे उठाए। ज्यादातर मामलों में फरियादियों को जांच कर उचित कदम उठाने या हक दिलाने का आश्वासन दिया गया।
कड़ा ब्लॉक के कनवार स्थित पंचायत भवन में चौपाल लगी। यहां पर पात्र होने के बाद भी राशन न मिलने की शिकायत करने वालों की संख्या अधिक रही। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि न मिलने की शिकायतें भी आईं। ग्राम विकास अधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि आवास की तीन, आयुष्मान कार्ड की चार, शौचालय की चार, राशन दिलाने संबंधित 25 शिकायती पत्र मिले। इन्हें संबंधित विभागों को भेज दिया गया है। इस मौके पर एडीओ पंचायत राम सिंह यादव, लेखपाल सुनील कुमार श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान आकांक्षा देवी, प्रधान प्रतिनिधि मेवालाल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नेवादा ब्लॉक चित्तापुर ग्राम पंचायत में लगी चौपाल में उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी यशपाल सिंह ने फरियाद सुनी। चित्तापुर की रिंकी चौधरी व उमिला ने आंगनबाड़ी में पोषाहार न मिलने की शिकायत की। बाल विकास पुष्टाहार की सुपरवाइजर को पड़ताल करने के निर्देश दिए गए। हरिशचंद्र, सर्वेश कुमार और सतीश सरोज ने सड़क के किनारे की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया। लोगों ने कहा कि शिकायतों के बाद भी लेखपाल कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। कई ग्रामीणों ने वृद्धा पेंशन और प्रधानमंत्री आवास न मिलने की शिकायत की। सभी को जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया गया। बीडीओ विमल प्रकाश पांडेय, खण्ड शिक्षाधिकारी नीरज कुमार, पशु चिकित्साधिकारी पीके सिंह, एडीओ पंचायत नीरज मिश्रा, एडीओ आइएसबी अनिल त्रिपाठी, ग्राम सचिव अरविंद सिंह, हल्का लेखपाल राजकुमार, प्रधान ऊषा सिंह मौजूद रहे। इंसेट
शमसाबाद व कादीपुर में भी लगी चौपाल
सिराथू। सिराथू के शमसाबाद में सीडीओ डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश मौर्य मौजूद रहे। सीडीओ ने लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को जल्द निपटारे के निर्देश दिए। इसके अलावा गांव में चल रहे विकास कार्यों का जायजा भी लिया। कादीपुर में एडीएम जयचंद्र पांडेय, तहसीलदार संतोष कुमार एवं पूर्व विधायक लाल बहादुर, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार ने चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इसी तरह कड़ा ब्लॉक के परास में भी चौपाल लगी। लोगों ने आवास, राशन, सम्मान निधि समेत अन्य शिकायतें दर्ज कराईं।

सुनवाई तक सीमित रह गई चौपाल
बारा। कौशाम्बी के गांवों में लगी चौपालों में केवल शिकायती पत्र लिए गए, निस्तारण एक भी मामले का नहीं हुआ। गुरौली के कंपोजिट विद्यालय में एडीओ पंचायत जितेंद्र शुक्ला ने चौपाल लगाई। गांव के गंगा प्रसाद पाल ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास की किस्त 4 साल पहले उनके खाते में आई है लेकिन बीओबी बेरौंचा के मैनेजर पैसा नहीं निकालने दे रहे हैं। मंतुरिया ने कहा कि विधवा पेंशन नहीं मिली रही है। अली और रामकली ने बताया कि मशीन में अंगूठा नहीं लग रहा, जिससे कोटेदार राशन नहीं दे रहा है। इसी तरह की शिकायतें आईं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह, सचिव चंद्र प्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे। बारा में एडीओ आईएसबी अनीता त्रिपाठी ने शिकायतें सुनीं। गांव के राम सुख, दिनई, खुद्दीलाल, प्रदीप ने पीएम आवास की मांग की। रामचंद्र व फूलचंद्र ने सम्मान निधि न मिलने की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

-
एक बजे पहुंचे अफसर, बिना फरियाद सुने चले गए
मंझनपुर। सरसवां ब्लॉक के अमीना गांव से आए लोगों ने ग्राम चौपाल के आयोजन में मनमानी की शिकायत मुख्य विकास अधिकारी से की।
सीडीओ को शिकायती पत्र देने आए शंकर सिंह, संतोष कुमार, धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को गांव में चौपाल का आयोजन हुआ, लेकिन इसकी ग्रामीणों को पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई। दोपहर करीब एक बजे बीडीओ, ग्राम विकास अधिकारी, लेखपाल व प्रधान प्रतिनिधि पहुंचे। चुनिंदा लोगों को बुलाकर चौपाल के आयोजन का कोरम पूरा किया। फिर वहां से चले गए। करीब दो बजे चौपाल की जानकारी मिलने पर जब ग्रामीण शिकायत दर्ज कराने पहुंचे तो अफसरों ने उनकी एक नहीं सुनी। यह कहकर चले गए कि अब समय पूरा हो गया है। रमेश और हेमराज समेत अन्य ग्रामीण भी इस मामले को लेकर सीडीओ से मिलने आए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें