फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: घर के अंदर फंदे से लटककर युवक ने दी जान

Mon, 16 Jan 2023 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
घर के अंदर फंदे से लटककर युवक ने दी जान
विज्ञापन

नशे का लती होने के कारण पत्नी-बच्चों को लेकर चली गई थी मायके
पश्चिमशरीरा कोतवाली इलाके के लकौड़ा गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
पश्चिमशरीरा। क्षेत्र के लकौड़ा गांव में रविवार की दोपहर एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला। इससे परिवार के लोगों की रो-रोकर हालत खराब हो गई।
बताया जाता है कि पश्चिमशरीरा कोतवाली इलाके के लकौड़ा गांव निवासी तोता (35) नशेड़ी था। इसे लेकर पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था। पड़ोसियों के मुताबिक करीब डेढ़ साल पहले तोता की पत्नी तीन बेटियों को लेकर फतेहपुर स्थित मायके चली गई थी। घर पर अकेले रह रहा था। वह कभी-कभी मजदूरी के लिए मुंडेरा चला जाता था। रविवार दोपहर युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। दरवाजे के बाहर खेल रहे पड़ोस के बच्चों ने उसकी चीखें सुनी तो लोगों को सूचना दी। इस पर मोहल्ले वाले इकट्ठा हो गए। सूचना पर शाम को पत्नी भी रोते-बिलखते घर आ गई। इंस्पेक्टर रमेश पटेल ने बताया कि फिलहाल किसी ने तहरीर नहीं दी है। युवक ने खुदकुशी क्यों की? इसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें