फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मोबाइल लूट का आरोपी निकला मुंबई का वांटेड

Tue, 08 Aug 2023 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
बारा। रविवार को सरेराह मोबाइल लूट में पकड़ा गया बदमाश मुंबई पुलिस का वांटेड निकला। बदमाश का चालान करने के साथ ही मुंबई पुलिस को खबर दी गई है। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


रसूलपुर बड़गांव की उर्मिला देवी पत्नी राजेंद्र प्रसाद, बैगवां के ओम प्रकाश, सुमित का मोबाइल रविवार को बाइक सवार बदमाश ने छीन लिया था। ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मिलकर घेराबंदी कर बदमाश को पकड़ा। बदमाश की पहचान अहिरन की डांडी निवासी शुभम दिवाकर के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ लूट और माल बरामद करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर चालान किया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष जयंत गुप्ता ने बताया कि बदमाश मुंबई के अग्रीपाड़ा और एग्रीपाड़ा थाने में दर्ज मुकदमे में वांछित था। बताया कि आरोपी के कब्जे से लूटे गए तीनों मोबाइल को बरामद कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें