फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : मां ही निकली बेटी की हत्यारोपी, पुलिस ने खुलासा कर किया चालान, कहा गुमशुदगी का किया था नाटक

Mon, 24 Nov 2025 03:21 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

सरायअकिल क्षेत्र में 12 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध गुमशुदगी मामले पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। बेटी की तलाश का नाटक करने वाली मां ही बेटी के हत्या की आरोपी निकली। पुलिस ने मामले में रविवार को आरोपी मां को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरायअकिल क्षेत्र में 12 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध गुमशुदगी मामले पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। बेटी की तलाश का नाटक करने वाली मां ही बेटी के हत्या की आरोपी निकली। पुलिस ने मामले में रविवार को आरोपी मां को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

सीओ चायल अभिषेक सिंह ने बताया कि सरायअकिल क्षेत्र के हर्रायपुर निवासी मीना देवी ने पुलिस से शिकायत की थी कि उसकी 12 वर्षीय बेटी अचानक लापता हो गई है। इस सूचना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए जांच शुरू की।

पूछताछ के दौरान मां के बयान बार-बार बदलते रहे और कई विरोधाभास सामने आए। मोबाइल लोकेशन, घटनाक्रम की टाइमलाइन तथा आसपास के लोगों के बयान से पुलिस को संदेह हुआ कि मामला गुमशुदगी का नहीं है।

सख्ती से पूछताछ करने पर मां मीना देवी ने बताया कि पारिवारिक तनाव में आकर वह बेटा व बेटी को लेकर महिला पुल पर पहुंची। वहां से उसने बेटी को गंगा नदी में धक्का देकर मार दिया हैै। इसके बाद वह बेटे को गोद में लेकर गांव में बेटी की तलाश का नाटक करती रही, ताकि किसी को शक न हो। पुलिस ने आरोपी मां मीना देवी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। इसके साथ ही गंगा नदी में शव की तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें