चरवा कोतवाली के बेरुआ गांव निवासी रामनारायण कुशवाहा के मुताबिक बुधवार रात उसका एक साल का बेटा अपने दादी के पास सो रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी वहां पहुंची और बच्चे के रोने पर उसे जमीन पर पटक दिया। रोने की आवाज सुनकर वह बच्चे को जमीन से उठाकर चुप कराने लगा। आरोप है कि इसी बात को लेकर पत्नी ने गाली गलौज कर डंडे से उसकी पिटाई कर दी, इससे उसको चोटें आई हैं। घायल ने थाने जाकर पत्नी के खिलाफ घटना की तहरीर दी है।