फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: रिश्वत न मिलने पर प्रसूता को भेजा निजी अस्पताल, बच्ची की जान गई

Sat, 07 Oct 2023 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
नेवादा। प्रयागराज स्थित निजी अस्पताल में शनिवार को एक नवजात की मौत हो गई। आरोप है कि सीएचसी चायल के उप स्वास्थ्य केंद्र कसेंदा के स्टाफ ने मनमाफिक रिश्वत न मिलने पर प्रसूता को निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया, जहां प्रसव के बाद बच्ची की हालत बिगड़ती गई। फिर उसे कई अस्पतालों में भर्ती कराया गया और बच्ची की जान चली गई।
विज्ञापन


कसेंदा गांव निवासी संजय कुमार का कहना है कि बृहस्पतिवार सुबह उसकी पत्नी रूपा को प्रसव पीड़ा हुई तो गांव के ही एएनएम सेंटर ले जाया गया। वहां एएनएम ने पैसा मांगा। कुछ पैसा उसने दिया लेकिन बाद में रूपा को यह कहकर घर भेज दिया गया कि प्रसव में देरी है।

शाम को फिर से प्रसव पीड़ा ज्यादा होने पर रूपा को सेंटर लेकर पहुंचे। आरोप है कि एएनएम और अन्य स्टॉफ ने तिल्हापुर के एक निजी अस्पताल में रूपा को भर्ती करवा दिया। चिकित्सकों ने देर शाम सामान्य प्रसव कराया। महिला ने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद बच्ची की हालत नाजुक बताते हुए उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


संजय के मुताबिक वह बच्ची को प्रयागराज के मुंडेरा स्थित एक अस्पताल ले गया। वहां से भी दूसरे अस्पताल के लिए रेफर किया गया। वह बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचा तो चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


संजय का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र पर हुई लापरवाही के कारण ऐसा हुआ। वह इंसाफ के लिए स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से शिकायत करेगा।

प्रकरण संज्ञान में आया है। लिखित में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत पर वह जांच कराने के बाद दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करेंगे।
- मुक्तेश द्विवेदी, अधीक्षक सीएचसी चायल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें