फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: शव के समीप 17 घंटे बुत बनकर बैठे रहे मां-बेटा

Sat, 30 Dec 2023 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
शव के समीप 17 घंटे बुत बनकर बैठे रहे मां-बेटा
विज्ञापन

-बुधवार को सैनी कोतवाली इलाके में हुई थी घटना
-पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
अजुहा। सैनी कोतवाली इलाके के एक गांव में बुधवार शाम घर के अंदर मृत मिली किशोरी के मामले परिवार को तहरीर देने में 17 घंटे का वक्त लग गया। शव के समीप किशोरी की मां व भाई 17 घंटे बुत बनकर बैठे रहे। गुजरात में रह रहे किशोरी के पिता व बड़े भाई से फोन पर रायशुमारी के बाद पहले हत्या फिर खुदकुशी के लिए विवश करने की धारा में मुकदमा दर्ज कराया। शुक्रवार को आई पोस्टमार्टम में भी किशोरी के मौत का खुलासा नहीं हो सका।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी बुधवार शाम सात बजे घर के अंदर मृत मिली। किशोरी के भाई के मुताबिक शाम को वह घर लौटा तो उसे घटना की जानकारी हुई। इसके बाद किशोरी के भाई ने करारी इलाके में रिश्तेदारी गई मां को फोन करके बुला लिया। मां के पहुंचने के बाद पुलिस को खबर तक नहीं दी गई। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे किशोरी के भाई ने दुष्कर्म का हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। बाद में शाम को खुदकुशी की धारा में मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इंस्पेक्टर जयचंद्र शर्मा का कहना है आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसओजी व कोतवाली से एक टीम लगी है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें