फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : दिनदहाड़े मां-बेटे को अगवा कर ले गए कार सवार, पति समेत छह पर केस

Sun, 20 Apr 2025 05:59 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी

सार

कोतवाली के उदहिन खुर्द गांव में बेटे को लेकर पशुबाड़े की ओर गई विवाहिता का कार सवार दो अनजान लोगों ने अपहरण कर लिया और कानपुर के रामादेवी चौराहे के पास फेंक कर भाग निकले।
विज्ञापन
rape demo, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली के उदहिन खुर्द गांव में बेटे को लेकर पशुबाड़े की ओर गई विवाहिता का कार सवार दो अनजान लोगों ने अपहरण कर लिया और कानपुर के रामादेवी चौराहे के पास फेंक कर भाग निकले। पिता की तहरीर पर विवाहिता के पति समेत चार नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ पइंसा पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज किया है।

फतेहपुर जनपद के घरवासीपुर निवासी ग्रवंत सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी कविता की शादी वर्ष 2017 में उदहिन खुर्द निवासी लवलेश सिंह के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुरालियों ने दहेज में दो लाख रुपये व बाइक की अतिरिक्त मांग शुरू कर दी। किसी तरह इंतजाम कर उनकी मांग पूरी की गई।

इसके बाद भी बेटी पर जुल्म कम नहीं हुआ। जनवरी 2025 में दोनों पक्षों के बीच समझौता भी कराया गया। फिर भी स्थिति जस की तस रही। आरोप है कि 15 अप्रैल की दोपहर करीब दो बजे कविता अपने बेटे अस्मिथ के साथ पशुबाड़े की ओर मवेशियों को चारा देने जा रही थी।

इस बीच काली रंग की कार में सवार दो अज्ञात लोगों ने मां-बेटे को अगवा कर लिया। इसके बाद दोनों को बेहोश कर दिया और कानपुर के रामादेवी चौराहे के पास फेंक कर भाग गए। होश आने के बाद कविता ने राहगीर की मदद से फोन द्वारा पिता ग्रवंत को शाम साढ़े सात बजे जानकारी दी।

इस पर भाई चार पहिया वाहन से कविता व भांजे अस्मिथ को लेने के लिए रवाना हुआ। ग्रवंत ने बताया कि वह मामले की जानकारी के लिए बेटी की ससुराल गए तो उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए धक्कामुक्की की गई।

इससे आहत ग्रवंत ने पइंसा पुलिस से गुहार लगाई। इंस्पेक्टर रोशन लाल ने बताया कि आरोपी पति लवलेश, सास व परिवार के अमित और निशा के अलावा कार सवार दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें