फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: घर में घुसकर मां-बेटी से छेड़खानी, विरोध करने पर पीटा

Tue, 08 Oct 2024 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
महेवाघाट इलाके के एक युवक ने घर में घुसकर मां-बेटी से छेड़खानी की। विरोध करने पर दोनों की पिटाई कर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। अदालत के आदेश पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

भुक्तभोगी महिला ने बताया कि छह मई 2024 को वह अपनी बेटी के साथ घर पर मौजूद थी। इसी दौरान शाहपुर गांव का मैकू निषाद आया और दरवाजा खुला देख उसके घर के अंदर दाखिल हो गया।
आरोप है कि वह कुछ समझ पातीं कि आरोपी युवक उसकी बेटी का हाथ पकड़कर खींचने लगा। बेटी के साथ छेड़खनी का विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ भी अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

चीख-पुकार सुन पड़ोसी ग्रामीणों को आता देख आरोपी युवक मां-बेटी की पिटाई कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। आरोप है कि नामजद तहरीर के बाद भी कोतवाली पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर पीड़िता ने कोर्ट का सहारा लिया। अदालत के आदेश पर रविवार को नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें