फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: चलती बाइक पर महिला से मोबाइल छीना, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 18 Dec 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के मखऊपुर गांव के समीप मंगलवार शाम बदमाशों ने बाइक सवार महिला से मोबाइल छीन लिया। करारी कोतवाली के दशरथपुर सचवारा गांव निवासी राजेंद्र कुमार के मुताबिक, बुधवार को वह पत्नी गीता देवी के साथ बाइक से प्रयागराज गए थे। शाम को घर लौटते समय मखऊपुर गांव के समीप पत्नी के मोबाइल पर किसी का फोन आ गया। वह फोन रिसीव कर चलती गाड़ी से बात करने लगीं। तभी दो बाइक सवार बदमाश पीछे से आए और महिला से मोबाइल छीनकर भाग निकले। पति की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें