फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा कर्मचारियों ने बुलंद की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मनरेगा कर्मचारियों ने बुलंद की आवाज
विज्ञापन

विकास भवन परिसर में बैठक के बाद सीडीओ सौंपा ज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। मनरेगा कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश की जिला इकाई के बैनर तले मंगलवार को जिले भर के मनरेगा कर्मचारी विकास भवन परिसर में इकट्ठा हुए। बैठक के बाद सीएम को संबोधित ज्ञापन सीडीओ इंद्रसेन सिंह को सौंपा। ज्ञापन के जरिए कर्मचारियों ने कहा कि कार्य के नाम पर उन लोगों का अनावश्यक उत्पीड़न और शोषण किया जा रहा है। मानव संसाधन नीति को दरकिनार कर सेवा प्रदाता के माध्यम से मनरेगा कर्मियों की नियुक्ति की गई है। इसके चलते उन्हें प्रशासनिक मद से सेवा शुल्क एवं सेवाकर का भुगतान किया जा रहा है। इसी के विरोध में कर्मचारियों ने एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया। इस मौके पर आशीष मिश्रा, अशोक यादव, पंकज, मो. अली, राहुल मिश्रा, ध्रुव नारायण पांडेय, मो. अली, प्रहलाद, ज्ञान सिंह समेत तमाम मनरेगा कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें