फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चायल विधायक के सामने 325 ने लगाई फरियाद

विज्ञापन
mla listened the problems of people - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
चायल विधायक के सामने 325 ने लगाई फरियाद
विज्ञापन

केंद्रीय कार्यालय भरवारी में की जनसुनवाई
मंझनपुर। विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने रविवार को अपने केंद्रीय कार्यालय भरवारी में जन सुनवाई की। इस दौरान 325 शिकायती पत्र आए। इनमें तकरीबन 50 मामलों का त्वरित निस्तारण कर दिया गया। बाकी समस्याओं के पारदर्शी निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को पत्राचार किया। ज्यादातर मामले प्रधानमंत्री आवास, हैंडपंप व भूमि विवाद से जुड़े रहे। केशव नगर भरवारी के नागरिकों ने नाली व इंटरलॉकिंग सड़क बनवाने की मांग किया। छोटी मौली की बिट्टी देवी ने प्रधानमंत्री आवास के लिए, मूरतगंज के बीरेंद्र कुमार साहू ने मुद्रा योजना के तहत लोन के लिए प्रार्थना पत्र दिया। पिपरी के फारूक अहमद ने पड़ोसियों पर भूमिधरी जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया। अमनी लोकीपुर की प्रियंका यादव ने पति प्रताड़ना का आरोप लगाया। विधायक ने संबंधित विभागाध्यक्षों को सभी शिकायतों का समय के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए पत्र लिखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें