हसनपुर गांव में अराजकतत्वों द्वारा जलाया गया छप्पर स्रोत -संवाद
सरायअकिल कोतवाली के हसनपुर गांव निवासी रोहित सिंह ने बताया कि गांव के समीप ही तिल्हापुरमोड़ सरायअकिल मार्ग पर उसकी गुमटी है। गर्मी व बारिश से बचाव के लिए गुमटी के ऊपर छप्पर भी बनाया था। आरोप है कि शनिवार रात अराजकतत्वों ने छप्पर में आग लगा दी। जिससे दुकान में रखा करीब 10 हजार रुपये का सामान राख हो गया। तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।