प्रयागराज के धूमनगंज निवासी मीडियाकर्मी एलएन सिंह उर्फ पप्पू की हत्या के विरोध में पत्रकारों में आक्रोश है। सोमवार को चायल के पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अरुण कुमार को सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में तहसील प्रेस क्लब चायल के अध्यक्ष सईदुर्रहमान उर्फ मुन्ने, शब्बर अली, विनोद सिंह, लवकुश यादव, शिवराज यादव, अनिरुद्व उपाध्याय, उमेश मिश्रा और मदन केशरवानी आदि मौजूद रहे।