माडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं की बैठक शुक्रवार को 48 खंभा परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष मनुदेव त्रिपाठी ने किया। बैठक में एडवोकेट एक्ट में किए जा रहे संशोधन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने एडवोकेट एमेंडमेंट बिल 2017 की प्रतियां व बीएस चौहान का पुतला दहन किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित मांगों का ज्ञापन डीएम अखंड प्रताप सिंह को दिया गया। ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने मांग की है कि यदि एक्ट में बदलाव के फैसले को केंद्र ने तत्काल वापस नहीं लिया तो अधिवक्ता बार काउंसिल के आह्वान पर 30 अप्रैल से दो मई तक चरणबद्ध तरीके से विरोध करते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। अधिवक्ता किसी भी हालत में इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। ज्ञापन देने वालों में नोखे लाल पांडेय, सत्य नारायण यादव, इनामुलहक, ज्ञानेंद्र शुक्ल, हरिशंकर पांडेय, राकेश जायसवाल, रामहर्ष वर्मा सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।