चायल। चायल। तहसील क्षेत्र के फतेहपुर सहावपुर गांव में विधायक पूजा पाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान विधायक पूजापाल ने बताया कि अगामी 31 मई को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई जाएगी। प्रयागराज के दारागंज घाट के पास अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति के अनावरण का कार्यक्रम रखा गया है। कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन धर्मराज पाल ने अधिक से अधिक संख्या में दारागंज पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। बैठक में सुरेश पाल, अशोक पाल, संतोष पाल, अशोक पाल, रामलाल, बीरेंद्र पाल और पवन पाल आदि लोग मौजूद रहे।