present in meeting for education
- फोटो : p photos
गुणवत्तापूर्ण यूनिफार्म, साफ-सफाई, और पौधरोपण को बनी योजना
चायल और नेवादा ब्लॉक परिसर में स्कूल चलो अभियान के लिए आयोजित की गई संगोष्ठी
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। परिषदीय विद्यालयों में नए सत्र की शुरुआत से पहले तहसील के नेवादा और चायल विकासखंड परिसर में गुरुवार को इलाके के सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को बुलाकर एक संगोष्ठी की गई। बैठक में स्कूल चलो अभियान व नि:शुल्क यूनिफार्म वितरण संबंधी चर्चा हुई। नेवादा ब्लॉक परिसर में खण्ड शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में सभी परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य उपस्थित रहे। संगोष्ठि में गुणवत्तापूर्ण यूनिफार्म वितरण के अलावा एक जुलाई से स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत समस्त प्रधानाध्यापकों को छात्र नामांकन, संवर्धन हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निदेश दिया गया। शत-प्रतिशत नामांकन हेतु ग्रामसभा में रैलियां निकालकर अभिवावकों में जागरूकता पैदा कर अभियान को सफल बनाने में जोर दिया गया। इस मौके पर समस्त प्रधानाध्यापकों के अलावा बीडीओ देव कुमार यादव भी उपस्थित रहे। इसी तरह चायल ब्लॉक के सभागार में एबीएसए सुनील कुमार व बीडीओ हरिश्चंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें भी नि:शुल्क यूनिफार्म, पुस्तक, जूता मोजा वितरण के साथ-साथ विद्यालयों की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई, वृक्षरोपण, खेलकूद सामग्री एवं पुस्तकालय के रख रखाव के अलावा प्रत्येक माह एसएमसी व पीटीएम की बैठक को लेकर दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में प्राथमिक शिक्षा संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह, गणेश त्रिपाठी, रामशिरोमणि सिंह, ममता पांडेय, मीना सिंह आदि शामिल हुए।