फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पाद शुल्क बढ़ोतरी पर गरजे सराफा व्यापारी

Fri, 11 Mar 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सराफा उत्पादों में कर वृद्धि के खिलाफ बृहस्पतिवार को कौशाम्बी के व्यापारियों ने हुंकार भरी। जिला मुख्यालय में धरना दिया। प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री को संबोधित 3 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को देकर शुल्क वृद्धि वापस लिए जाने की मांग की। अनदेखी पर व्यापारियों ने बाजार बंद करके सड़क पर उतरने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बता दें कि केंद्रीय आम बजट में सराफा उत्पादों में उत्पाद कर में बढ़ोतरी कर दी गई है। इसे लेकर इस कारोबार से जुड़े व्यापारियों में गुस्सा है। शुल्क वापसी की मांग को लेकर कारोबारी प्रदर्शन में जुटे हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को कौशाम्बी जिला मुख्यालय मंझनपुर में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले जुटकर सराफा व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। डायट मैदान में धरना देकर कारोबारियों ने शुल्क बढ़ोतरी को आमजन के साथ ज्यादती करार दिया। संगठन के प्रांतीय महामंत्री रमेशचंद्र अग्रहरि ने कहा कि आम आदमी मंहगाई से त्रस्त है। ऐसे में उत्पाद कर में वृद्धि से उनके ऊपर महंगाई का बोझ और बढ़ जाएगा। बताया कि इस मनमानी के खिलाफ देशभर के सराफा कारोबारी एक मार्च से काम नहीं कर रहे हैं। अभी उनकी यह हड़ताल 14 मार्च तक है। इस दौरान यदि उत्पाद शुल्क में किया गया इजाफा वापस नहीं लिया जाता है, तो व्यापारी बाजार बंद कराकर आरपार की लड़ाई के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। धरने के बाद व्यापारियों ने प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री को संबोधित 3 सूत्रीय ज्ञापन डीएम को दिया। इस मौके पर प्रवेश केसरवानी, राजू वर्मा, पन्नालाल वर्मा, अंशुल केसरवानी, पंकज कुमार, अजय मिश्र, राहुल अग्रहरि, अंकित केसरवानी, दिनेश कुमार, कुलदीप मौर्य, अतिन केसरवानी, भगवत प्रसाद मोदनवाल, सुरेश कुमार केसरवानी, विनय कुमार केसरवानी, राजेश कुमार, जीतेंद्र कुमार, अनुराग केसरवानी, नीरज वर्मा, मोहम्मद सैफ, कल्लू प्रसाद सोनी, अशोक कुमार, आशीष कुमार, दुर्गेश, आशीष कुमार, मूरतध्वज वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें