फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने व्यापारी को मारी गोली, जख्मी

Tue, 20 Aug 2024 04:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के तिल्हापुर मोड़ बाजार में सोमवार रात बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने घर के बाहर टहल रहे व्यापारी को गोली मार दी। जख्मी व्यापारी को इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

जवई गांव निवासी देशराज साहू ने तिल्हापुरमोड़ बाजार में सीमेंट सरिया की दुकान खोल रखी है। वह दुकान के पिछले हिस्से में ही परिवार समेत रहते भी हैं। रोजाना की तरह सोमवार रात तकरीबन सवा नौ बजे देशराज खाना खाकर घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाश आए और पेट में तमंचा सटा कर गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश सरायअकिल की तरफ भाग निकले। फायर की आवाज सुन परिजन घर के बाहर निकले। देशराज को लहूलुहान हालत में देखकर चीखने-चिल्लाने लगे। गोली और चीखने-चिल्लाने की आवाज सुन जुटे पड़ोसियों ने जख्मी देखराज को आननफानन इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। थानाध्यक्ष बलराम सिंह का कहना है कि जख्मी व्यापारी को इलाज के लिए भर्ती करवाकर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें