फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: संदिग्ध हालात में ससुराल से विवाहिता लापता, हत्या की आशंका

Mon, 10 Jul 2023 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के गिरधरपुर गांव से विवाहिता संदिग्ध हालात में लापता हो गई। घटना की जानकारी पर मायके वालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल सका। मां ने पति व सास के खिलाफ बेटी की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पूरामुफ्ती कोतवाली के मंदरी गांव की बेलापति पत्नी प्रेम ने बताया कि उसने सालभर पहले बेटी निशा देवी की शादी कोखराज के गिरधरपुर में शशि प्रकाश के साथ की थी। शादी में मिले दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। एक लाख रुपये अतिरिक्त दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित किया जाता था।
पखवाड़े भर पहले पिटाई करने के बाद उसे फंदे पर लटका दिया गया था, लेकिन मोहल्ले वालों ने बचा लिया था। इसके बाद भी बेटी का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। शुक्रवार दोपहर निशा ससुराल से संदिग्ध हालात में गायब हो गई। फोन से बात नहीं होने पर वह बेटी के ससुराल पहुंची। बेटी वहां नहीं थी और ससुराल वाले भी उसके बारे में कुछ नहीं बता सके।
विज्ञापन

बेलपती ने दामाद व सास के खिलाफ हत्या कर शव गायब किए जाने का अंदेशा जाहिर कर तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है। इंस्पेक्टर विनोद मौर्य का कहना है घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें