फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बच्चों को छोड़ नगदी व जेवर लेकर विवाहिता लापता

Thu, 26 Feb 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा के बहरई गांव की एक महिला दो बच्चों को छोड़कर नगदी व गहने लेकर प्रेमी के साथ चली गई। पीड़ित पति ने इसकी तहरीर पुलिस को दी। बरई निवासी एक युवक ने बताया कि उसकी शादी करीब 13 साल पहले हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। अब उनके दो बच्चे हैं। पत्नी पड़ोसी गांव में आशा के रूप में तैनात है। आरोप है कि 21 फरवरी की शाम करीब आठ बजे पत्नी गांव में एक महिला की डिलीवरी कराने की बात कहकर घर से निकली। वह घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात व 40 हजार रुपये नकद भी लेकर निकली थी। पति की तहरीर पर पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें