लेदरहापर गांव में बुधवार शाम को धर्मेंद्र सिंह लोधी की पत्नी सविता देवी (25) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हाल जानकारी होने पर ननद मीना देवी ने एंबुलेंस बुलाकर उसे मंझनपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान सविता की मौत हो गई। सविता की शादी करीब पांच वर्ष पहले धर्मेंद्र सिंह लोधी से हुई थी। उनका ढाई साल का एक बेटा है। पति अहमदाबाद में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। सविता गांव में सास, ससुर और ननद के साथ रहती थी। घटना की सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ त्रिलोकी नाथ पांडेय ने बताया कि मायके पक्ष की ओर से फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।