फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: रेलवे लाइन पार करते वक्त ट्रेन से कटकर विवाहिता की मौत

Mon, 05 Aug 2024 05:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मृतक पूजा की फ़ाइल फोटो।
विज्ञापन
मनौरी रेलवे ओवरबि्रज के समीप रेलवे ट्रैक पार करते वक्त एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। घटना में मौके पर ही उससकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन

पूरामुफ्ती कोतवाली के असरापुर निवासी पूजा देवी (35) पत्नी गणेशी प्रसाद के पति की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। पूजा ही परिवार का भरण-पोषण करती थी। परिजनों ने बताया कि रविवार को वह बच्चों के लिए स्कूली बैग व अन्य सामान खरीदने के लिए मनौरी बाजार गई थीं। शाम करीब चार बजे सामान लेने के बाद वह पैदल घर लौट रही थीं।
दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पार करने के दौरान पूजा ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने शव देखा तो पुलिस को खबर दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद मोर्चरी भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें