नगर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती को ससुरालियों ने दहेज की मांग नहीं पूरी होने पर पीटकर घर से भाग दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मंझनपुर क्षेत्र के थांभा गांव की वर्षा देवी ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2018 में फतेहपुर जिले के धाता कोतवाली के मेड़ीपुर गांव में संजय कुमार के साथ हुई है। आरोप है कि शादी के तीन साल बाद ही दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग को लेकर ससुराली उसे प्रताड़ित करने लगे। 16 अगस्त की शाम पति संजय, ससुर माता बदल, सास बेलपति देवी और ननद उर्मिला ने पिटाई कर उसे घर से भगा दिया। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इससे पहले भी दहेज उत्पीड़न का मुकदमा कोर्ट में चल चुका है। हाल ही में ससुरालियों ने प्रताड़ित नहीं करने का भरोसा दिलाकर समझौता कर लिया था।