सैनी कोतवाली क्षेत्र के ससुर खदेरी नदी के समीप हाईवे पर बने गड्ढे में बाइक समेत गिरे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। फतेहपुर जनपद के हथगाम निवासी 55 वर्षीय शिवशंकर उर्फ बाबूलाल मंगलवार सुबह करीब नौ बजे बाइक से अपने ससुराल अटसराय जा रहा था। जैसे ही वह सैनी के लोहदा मोड़ ससुर खदेरी नदी के समीप पहुंचा, हाईवे पर बने गड्ढे में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। एसआरएन में उपचार के दौरान बुधवार शाम शिवशंकर की मौत हो गई।