Malak Saddi village secretary suspended
- फोटो : KAUSHAMBI
मलाक सद्दी गांव का सचिव सस्पेंड
मंझनपुर। लगातार हो रही बारिश के कारण सिराथू ब्लॉक के मलाक सद्दी गांव में भारी जलभराव हो गया। पानी घुसने से बस्ती के 12 घर प्रभावित हुए हैं। निर्देश के बावजूद ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव ने जल निकासी का कोई इंतजाम नहीं किया। ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुचे डीपीआरओ गोपालजी ओझा ग्रामीणों की परेशानी देख भड़क गए। तत्काल प्रभावित परिवारों को गांव के प्राइमरी स्कूल में शिफ्ट करवाया। साथ ही अपने निजी खर्चे से तीन पम्पिंग सेट लगवाकर जलनिकासी कराई। पूरे मामले में लापरवाही बरतने वाले सचिव को सस्पेंड कर दिया। साथ ही ग्राम प्रधान के खिलाफ दंड की कार्रवाई प्रस्तावित किया।