फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: महेवा उपरहार के वीडीओ को किया गया निलंबित

Wed, 02 Aug 2023 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। सरसवां ब्लॉक के मॉडल गांव महेवा उपरहार के ग्राम्य विकास अधिकारी अमित कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया। वीडीओ पर शासन की महत्वाकांक्षी योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही एवं वरिष्ठ अफसरों के आदेशों की अवहेलना करने का आरोप है।
विज्ञापन


सीडीओ के निर्देश पर डीडीओ ने मंगलवार को कार्रवाई की है। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी ने सोमवार को महेवा उपरहार के विकास कार्यों का निरीक्षण किया था। इस दौरान पूर्व सूचना के बावजूद सचिव ने 15 मिनट इंतजार के बाद आरआर सेंटर खुलवाया। वर्मिंग कम्पोज्ड के निर्माण की गुणवत्ता खराब पाई गई। ग्राम पंचायत में गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य कराने, टूटी हुई कवर्ड नाली मिलने के साथ ही अधिकांश जगहों पर नाली को ढका नहीं गया। वित्तीय वर्ष 2022-23 में आरआरसी सेंटर, वर्मिंग कम्पोज्ड एवं कवर्ड नाली निर्माण का मौके पर प्राक्कलन, बिल बाउचर एवं अभिलेख भी नहीं प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें