फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: महगांव ने डीएस इंटर कॉलेज को सात विकेट से हराया

विज्ञापन
करारी ​स्थित डॉ. रिजवी कॉलेज में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता टीम। स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को डॉ. एएच रिजवी पीजी कॉलेज में तीन मैच खेले गए। पहले मुकाबले में महगांव इंटर कॉलेज ने डीएस इंटर कॉलेज को सात विकेट से हरा दिया। महगांव टीम के पिंकू को बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए और उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला मैच महगांव इंटर कॉलेज व डीएस यादव इंटर कॉलेज असाढा के बीच हुआ। डीएस यादव ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 26 रन बनाए। जवाब में महगांव इंटर कॉलेज की टीम ने सात विकेट से मैच जीत लिया। दूसरा मुकाबला आदर्श इंटर कॉलेज सरायआकिल व महादेव इंटर कॉलेज सेलरहा के बीच हुआ। आदर्श इंटर कॉलेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 55 रनों का लक्ष्य रखा। जबाव में महादेव इंटर कॉलेज सेलरहा ने लक्ष्य को पूरा करते हुए छह विकेट से मैच जीत लिया। महादेव इंटर कॉलेज के सैफ अली ने 30 रन बनाया। उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया।
तीसरा मुकाबला दिलीप सिंह इंटर कॉलेज वाकरगंज व सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज सरायअकिल के बीच खेला गया। सरदार वल्लभभाई पटेल ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। दिलीप सिंह इंटर कॉलेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 111 रन बनाए। जवाब में सरदार वल्लभ भाई पटेल की टीम महज 47 रन ही बना सकी। विजेता टीम के आलोक कुमार भारती को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इन्होंने 58 रन का योगदान दिया। डॉ. रिजवी एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव कर्रार हुसैन ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें