पूर्व ब्लाॅक प्रमुख के घर में कुर्की की कार्यवाही करते चायल एसडीएम व पुलिस प्रशासन संवाद
मूरतगंज। बकुर्क की गई संपत्ति में माफिया बंधुओं का घर, दुकान, ईंट भट्ठा और वाहन शामिल है।
संदीपनघाट कोतवाली के लोहरा गांव निवासी मो. सऊद और उसके भाई मो. फैज का माफिया अतीक व उसके भाई से करीबी संबंध था। जेल में न होने के दौरान माफिया सऊद के यहां अक्सर आता था। यही कारण रहा कि सऊद ने अपने भाई के साथ मिलकर जमीनों पर कब्जा व अन्य तरह के अपराध को अंजाम देना शुरू कर दिया।
जिले के अलावा सऊद के खिलाफ मुंबई (महाराष्ट्र) में आपराधिक मुकदमे हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई कर अनुमोदन के लिए जिला मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट भेजी था। जिला मजिस्ट्रेट से अनुमति मिलने के बाद शनिवार को एसडीएम चायल दीपेंद्र यादव, चरवा, कोखराज, संदीपनघाट सहित कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे। इमामगंज स्थित सऊद के घर और दुकान, भींटी स्थित ईंट भट्ठठा, लोहरा वाले घर में सरकारी ताला जड़ दिया। इस दौरान सऊद के घरवाले नहीं मौके पर नहीं थे।