फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक और दिलाई शपथ

विज्ञापन
भरवारी कस्बा स्थित नेशनल इंका में आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में बोलते एआरटीओ। - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
भरवारी। कस्बा स्थित नेशनल इंटरमीडिएट कॉलेज में सड़क सुरक्षा जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत एनसीसी कैडेट्स को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन

एआरटीओ तारकेश्वर मल्ल ने कहा कि बच्चे स्कूल आते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करें। अपने माता, पिता, भाई, बहन को इसके लिए जागरूक करें। ताकि बढ़ रहीं सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। प्रधानाचार्य कलीम अहमद ने कहा कि सड़क पर हमेशा बायीं ओर चलना चाहिए। सड़क पार करते समय दोनों ओर देखना चाहिए।
इस दौरान दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चार में सीट बेल्ट लगाने, ड्राइविंग के समय मोबाइल पर बात न करने समेत अन्य नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर कॉलेज प्रबंधक रवि नारायन तिवारी, वरिष्ठ शिक्षक भुनेश्वर तिवारी, एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें