संदीपनघाट कोतवाली इलाके की एक युवती को पड़ोसी युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने वीडियो भी बना लिया। अब युवती की शादी तय हुई तो आरोपी ने अश्लील फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दी। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोसी युवक ने उसकी बेटी को साल भर पहले प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील फोटो भी बना ली। इसके बाद से वह युवती को ब्लैकमेल कर मनमानी करता रहा। अब युवती का रिश्ता तय हुआ तो आरोपी ने वर पक्ष के फोटो भेज दी। इसके अलावा उसने फेसबुक पर भी फोटो वायरल कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।