फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: लेन-देन तो खूब हुआ, पर नहीं आए दो हजार के नोट

Sun, 01 Oct 2023 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। बैंकों में दो हजार के नोट जमा करने के लिए शनिवार आखिरी दिन था। जमा-निकासी तो खूब हुई, लेकिन दो हजार के नोट नहीं दिखाई दिए। ये अलग बात है कि देर शाम तक समय बढ़ने की खबर भी आ गई।
विज्ञापन


रिजर्व बैंक की ओर से दो हजार की नोट को चलन से बाहर करने का निर्णय लिया गया है। कुछ महीने पहले इन्हें बैंक में जमा कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके लिए 30 सितंबर तक का समय मिला था।

घोषणा के बाद ही बचत के रूप में महीनों से रखे नोट निकाल कर लोगों ने खपाना शुरू कर दिया था। किसी ने खरीददारी कर ली तो किसी ने बैंक में जमा कर दिए। नतीजा यह रहा कि अंतिम दिन बैंकों में नोट जमा करने या बदलने वालों का सन्नाटा रहा। मंझनपुर की एसबीआई, बैंक ऑफ इंडिया, पीएनबी समेत अन्य भी बैंकों में ऐसे ही हालात रहे।
विज्ञापन


एसबीआई के मैनेजर अंकित सरीन ने बताया कि दो हजार के नोट बैंक में पहले भी यदा-कदा ही आते थे। इधर 15 दिन से तो एक भी नोट नहीं दिखा। उन्होंने बताया कि दो हजार के नोट जमा होने के अलग से कोई आंकड़े नहीं है। इसके लिए कोई आदेश भी नहीं था, इसलिए आंकड़े संकलित नहीं किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें