फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने एआरटीओ का पुतला फूंका

विज्ञापन
Lawyers blow up the effigy of ARTO - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
वकीलों ने एआरटीओ का पुतला फूंका
विज्ञापन

मंझनपुर। वकील देवेश के साथ एआरटीओ की कथित बदसलूकी व मोटर प्रतिकर न्यायाधिकरण को लेकर वकीलों ने आंदोलन तेज कर दिया है। शुक्रवार को कचहरी स्थित 48 खंभा में आमसभा करने के बाद वकीलों ने एआरटीओ का पुतला फूंका। साथ ही दो दिन तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का एलान किया। मॉडल डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरनारायण मिश्र की अध्यक्षता में हुई आमसभा में कमेटी गठित करने का निर्णय हुआ। यही कमेटी समस्याओं/मांगों के निस्तारण के लिए उच्चाधिकारियों से वार्ता करेगी। इस मौके पर लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, देवशरण त्रिपाठी, प्रेमनाथ शुक्ला, मनुदेव त्रिपाठी, केडी द्विवेदी, अजय पांडेय, उपेंद्र नाथ शुक्ला, सत्य नारायण यादव, मो. साबिर, दिलीप पांडेय, महेश त्रिपाठी्र मक्खनलाल मिश्र, रमेश चंद्र त्रिपाठी,गोपालजी शुक्ला, वेदप्रकाश मिश्र, भोलानाथ मिश्र, हरिशंकर, वीरेंद्र त्रिपाठी, राजीव, नरेंद्र पांडेय, रतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें